Odisha Shocker: ओडिशा में युवक ने सौतेली मां से किया बलात्कार, पिता की भी ले ली जान
ओडिशा के जाजपुर जिले में 20 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी और फिर अपनी सौतेली मां से बलात्कार किया.
जाजपुर, 7 मार्च: ओडिशा के जाजपुर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां 20 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी और फिर अपनी सौतेली मां से बलात्कार किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना तोमका थाना क्षेत्र में हुई. उन्होंने बताया कि युवक दूसरे गांव में रहता था, क्योंकि उसकी सौतेली मां ने उसे उसके पिता के साथ रहने की अनुमति नहीं दी थी. रविवार की रात जब वह अपने पिता के घर आया तो वह (सौतेली मां) उससे दुर्व्यवहार करने लगी.
पुलिस ने बताया कि गुस्से में युवक ने उससे कुछ बातें भी कहीं, जिसके बाद पिता ने हस्तक्षेप किया और अपनी पत्नी के समर्थन में बोला. बात बढ़ने पर युवक ने अपने 65 वर्षीय पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी.
उन्होंने बताया कि फिर उसने अपनी सौतेली मां से कथित तौर पर बलात्कार किया और घर से भाग गया. तोमका थाने के प्रभारी निरीक्षक एसके पात्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पात्रा ने बताया, “हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं.”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

