News

Telangana Shocker: तेलंगाना में मोबाइल चार्ज करते समय युवक को लगा करंट, मौके पर हुई मौत

तेलंगाना में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर कामारेड्डी गांव में एक युवक की मोबाइल चार्ज करते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई.

Telangana Shocker: तेलंगाना में मोबाइल चार्ज करते समय युवक को लगा करंट, मौके पर हुई मौत
Credit -(Pixabay)

Telangana Shocker: तेलंगाना में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर कामारेड्डी गांव में एक युवक की मोबाइल चार्ज करते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में शोक फ़ैल गया है. जानकारी के मुताबिक़ मृत युवक का नाम अनिल मलोथ है. वह केवल 23 वर्ष का था.

वह कामारेड्डी गांव के सदाशिवनगर मंडल याचारम में रहता था. यह घटना शुक्रवार रात की है.जब वो सो रहा था तो वह अपना फोन चार्ज करना चाहता था. लेकिन प्लग उससे दूर था. इसलिए उन्होंने चार्जिंग बोर्ड को बिस्तर के पास रखा और फोन चार्ज किया. ये भी पढ़े:Horrible Accident Video: मोबाइल के चक्कर में मौत! रेलवे ट्रैक पार करते समय आ गई ट्रेन, 3 टुकड़ो में कट गया शख्स का शरीर

फोन चार्जिंग पर लगाकर उसने वायर अपने तकिए के नीचे रख दिया और सो गया. रात में फोन चार्ज हो रहा था, तभी अचानक उसका हाथ वायर से छू गया और उसको जोरदार करंट लगा. इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. युवक को करंट लगने पर परिजन उसे नजदीकी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. लेकिन वहां से उन्हें सरकारी हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी गई. वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद युवक के परिजन काफी सदमे में है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).