देश

Yoga Sangam 2025: योग संगम 2025 के लिए 30 हजार संगठनों ने कराया पंजीकरण; आयुष मंत्रालय

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में, देश भर की 30,000 संस्थाओं ने योग संगम में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया है. इनमें स्कूल, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, कॉरपोरेट, एनजीओ और सरकारी संस्थाएं भी शामिल हैं.

Yoga Sangam 2025: योग संगम 2025 के लिए 30 हजार संगठनों ने कराया पंजीकरण; आयुष मंत्रालय

नई दिल्ली, 5 जून : 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में, देश भर की 30,000 संस्थाओं ने योग संगम में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया है. इनमें स्कूल, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, कॉरपोरेट, एनजीओ और सरकारी संस्थाएं भी शामिल हैं. आयुष मंत्रालय ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया, "इतनी बड़ी संख्या में पंजीकरण दिखाता है कि योग सिर्फ अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सामुदायिक एकता और राष्ट्रीय कल्याण की दिशा में एक आंदोलन है."

21 जून को देश के एक लाख से ज्यादा स्थानों पर योग के कार्यक्रम होंगे, जिसमें लद्दाख की बर्फीली चोटियों से लेकर केरल के समुद्र तटों, स्कूलों, ऑफिसों, रेलवे स्टेशनों और मंदिरों के प्रांगण भी शामिल हैं. मंत्रालय ने बताया कि इन कार्यक्रमों को योग पोर्टल पर ऑनलाइन ट्रैक किया जाएगा, जहां संस्थाएं अपने आयोजन के लिए पंजीकरण कर सकती हैं. आईआईटी, आईआईएम और सेंट्रल यूनिवर्सिटी जैसी प्रमुख संस्थाएं भी बड़े पैमाने पर योग प्रदर्शन कर रही हैं और इसे मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक मजबूती और नेतृत्व विकास के लिए बढ़ावा दे रही हैं. यह भी पढ़ें : अयोध्या में हुई ‘राम दरबार’ की प्राण-प्रतिष्ठा : मुख्यमंत्री ने किया दर्शन-पूजन

इसमें भाग लेने के लिए लोग आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर समूह या संस्था के रूप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 21 जून को योग संगम आयोजन के बाद, भागीदारी विवरण अपलोड करने पर आधिकारिक प्रशंसा प्रमाण पत्र मिलेगा. मंत्रालय ने कहा, "आइए, एक स्वस्थ और समृद्ध भारत के लिए योग संगम को राष्ट्रीय कल्याण का आधार बनाएं. हम सब मिलकर योग संगम को समग्र स्वास्थ्य और राष्ट्रीय कल्याण के लिए भारत के आंदोलन की आधारशिला बनाएं." बता दें, आयुष मंत्रालय ने एक पोर्टल लॉन्च किया है, जहां संगठन अपने कार्यक्रमों को पंजीकृत कर सकते हैं, 21 जून को योग सत्र आयोजित कर सकते हैं और आधिकारिक प्रशंसा प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए भागीदारी डेटा अपलोड कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2025 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).