दिल्ली के मानसरोवर पार्क में महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी घायल
दिल्ली के शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में एक 45 वर्षीय महिला की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि हमले में महिला की बेटी घायल हो गई। माना जा रहा है कि हमलावर महिला की बेटी का प्रेमी था, बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और कथित रूप से उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलसि ने यह जानकारी दी.
नई दिल्ली, 1 दिसंबर : दिल्ली के शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में एक 45 वर्षीय महिला की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि हमले में महिला की बेटी घायल हो गई. माना जा रहा है कि हमलावर महिला की बेटी का प्रेमी था, बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और कथित रूप से उसने वारदात को अंजाम दे दिया. पुलसि ने यह जानकारी दी.
यह अपराध सोमवार शाम करीब 7.30 बजे हुआ जब बिलाल के रूप में पहचाने गए एक व्यक्ति ने शमा परवीन के किराए के फ्लैट में प्रवेश किया, जो अपनी तीन बेटियों के साथ वहां रहती थी.
यह भी पढ़ें : बीजेपी ने दिल्ली में कोरोना की बढ़ती संख्या को लेकर केजरीवाल सरकार पर आरोप, कहा- 60 प्रतिशत कम कर दी कोरोना टेस्टिंग
पुलिस ने कहा कि बिलाल द्वारा शमा परवीन को गोली मारने से पहले शमा की बेटी मेहर के साथ बिलाल की तीखी बहस हुई थी. जब शमा ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, तो उसे भी गोली मार दी गई. गंभीर रूप से घायल शमा की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि बिलाल नंद नगरी का निवासी था. शमा का परिवार भी पहले नंद नगरी में रहता था. बिलाल, मेहर का एक कथित प्रेमी था और मेहर और उसकी मां शमा के साथ मनमुटाव दूर करने आया था.
यह भी पढ़ें : देश की खबरें | पंजाब के किसान संगठन ने कृषि कानूनों पर केंद्र के साथ बैठक में हिस्सा लेने से किया इनकार
शाहदरा के एडिशनल डीसीपी संजय कुमार सेन ने कहा, "मेहर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि उसकी मां ने दम तोड़ दिया. आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

