देश

पत्नी ने बनाई सब्जी, पति और देवर ने बनाकर खाया अंडा, 14वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

मामला उत्तर प्रदेश के बिसरख कोतवाली क्षेत्र का है. जहां पर एक महिला ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली. क्योंकि उसके पति और देवर अंडे लाकर खाना बना रहे थे, उन्होंने उसके हाथों की बनी सब्जी को नहीं खाया

पत्नी ने बनाई सब्जी, पति और देवर ने बनाकर खाया अंडा, 14वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान
नाराज पत्नी ने की आत्महत्या ( फाइल फोटो )

खाना इंसान स्वाद के लिए खाता है. कुछ लोगों को अपनी पसंद का खाना बनाना और खाना पसंद होता है. लेकिन खाने को लेकर आत्महत्या करने की खबरें शायद ही आपने सुना होगा. लेकिन ऐसा ही चौकानें वाला मामला सामने आया है. जहां पत्नी ने अंडा (Egg ) बनाने पर ऐसी नाराज हुई कि बिल्डिंग से छलांग लगाकर अपनी जान दें दी. वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

मामला उत्तर प्रदेश (UP ) के बिसरख कोतवाली (Bisrakh Kotwali )क्षेत्र का है. जहां पर एक महिला ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली. क्योंकि उसके पति और देवर अंडे लाकर खाना बना रहे थे, उन्होंने उसके हाथों की बनी सब्जी को नहीं खाया. जिसके कारण पत्नी नाराज हो गई थी. वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है.

कैसे अंडा बना वजह

आरती नाम मृतक महिला ने अपने घर पर सब्जी बनाया था. लेकिन उसके पति और देवर ने बाहर से अंडा खरीद लाया और उसे खाने लगे. जिसके आरती जब घर पहुंची तो देखने के बाद नाराज हो गई. जिसके बाद दोनों के बीच में काफी बहस भी हुई. जिसके बाद गुस्से में आरती 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी और निचे गिरने पर उसकी मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2018 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).