राजस्थान: कुएं में लटका मिला महिला का शव, पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज
राजस्थान में झालावाड़ जिले के एक गांव में 21 वर्षीय एक विवाहिता का शव कुएं में लटका मिला. पुलिस के अनुसार शादी के बाद से पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था. मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिला के विजयपुर गांव निवासी महिला ने प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या की.
कोटा राजस्थान : राजस्थान में झालावाड़ जिले के एक गांव में 21 वर्षीय एक विवाहिता का शव कुएं में लटका मिला. घटोली पुलिस थाना प्रभारी नैनू राम मीणा ने बताया कि शिकायत के अनुसार नानूराम तंवर का दो साल पहले कल्लीबाई तंवर से विवाह हुआ था और वह तभी से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था.
मीणा ने बताया कि कल्लीबाई का शव शनिवार सुबह दुर्जनपुर गांव के एक कुएं में लटका मिला. मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिला के विजयपुर गांव निवासी महिला ने प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या की.
यह भी पढ़ें : दिल्ली: डॉक्टर ने पत्नी और बच्चों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, खुद की आत्महत्या
अधिकारी ने बताया कि महिला के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नानूराम ने उसका गला दबाया और उसके शव को कुएं में लटका दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 बी के तहत दहेज के कारण हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे अभी गिरफ्तार किया जाना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2019 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

