उत्तर प्रदेश: दहेज में बाईक न मिलने पर शौहर ने शादी के 24 घंटे के अंदर बीवी को दिया तीन तलाक
एक व्यक्ति द्वारा शादी के 24 घंटे के भीतर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया. शाहे आलम की शादी 13 जुलाई को रुखसाना बानो से हुई थी. दहेज में मोटर बाईक न मिलने से नाराज आलम ने अपनी बीवी को तलाक दे दिया.
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक व्यक्ति द्वारा शादी के 24 घंटे के भीतर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने घटना की जानकारी बुधवार को दी. जहांगीराबाद निवासी शाहे आलम (Shahe Alam) की शादी 13 जुलाई को रुखसाना बानो (Rukhsana Bano) से हुई थी. दहेज में मोटर बाईक न मिलने से नाराज आलम ने अपनी बीवी को तलाक दे दिया.
महिला के पिता ने दहेज अधिनियम के तहत आलम और उसके परिवार के 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. आगे की कार्रवाई के लिए मामला फतेहपुर पुलिस के क्षेत्राधिकारी को सौंपा गया है. पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
Tags
संबंधित खबरें
Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO
Meerut Shocker: मेरठ में पत्नी के प्रेमी की दिनदहाड़े हत्या; आरोपी ने कबूलनामे का वीडियो वायरल कर किया सरेंडर
‘Will Pee in Your Mouth’: मथुरा जंक्शन पर चाय में देरी होने पर सिपाही ने वेंडर को जड़ा थप्पड़, दी बेहद भद्दी गालियां; वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
वाराणसी में अंडरगारमेंट्स चोरी का वीडियो वायरल: तीन महिलाएं सीसीटीवी में कैद, महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप (Watch Video)
\