PM Kisan 20th Installment Date: क्या सच में 18 जुलाई को खाते में आएंगे ₹2000, कैसे चेक करें लिस्ट में नाम? जानें पीएम किसान सम्मान निधी की 20वीं किस्त का लेटेस्ट अपडेट
देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त इस हफ्ते उनके बैंक खातों में पहुंच सकती है.
PM Kisan 20th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त इस हफ्ते उनके बैंक खातों में पहुंच सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी में एक बड़ी रैली के दौरान इस किस्त को जारी कर सकते हैं. हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस दिन ही 9.8 करोड़ किसानों को ₹2,000 की रकम ट्रांसफर की जाएगी.
योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को ₹6,000 की सहायता तीन किस्तों में देती है. यह रकम सीधे बैंक खातों में DBT के जरिए भेजी जाती है. पिछली यानी 19वीं किस्त इसी साल फरवरी में बिहार के एक कार्यक्रम में जारी की गई थी.
लाभार्थियों के लिए जरूरी बातें:
1. बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए.
2. बैंक खाते में DBT सुविधा एक्टिव होनी चाहिए.
3. ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी है.
4. PM-KISAN पोर्टल पर ‘Know Your Status’ ऑप्शन से आधार स्टेटस जरूर चेक करें.
5. किसान रजिस्ट्रेशन और पात्रता की जानकारी अपडेट रखें.
कैसे चेक करें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं?
1. सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
2. दाईं ओर “Dashboard” नाम का पीला टैब दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
3. अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत की जानकारी भरनी होगी.
4. इसके बाद “Show” बटन पर क्लिक करें.
5. अब आपकी पंचायत में जिन किसानों को फायदा मिला है, उनकी लिस्ट खुल जाएगी.
6. वहां आप “Get Report” बटन पर क्लिक करके अपना नाम देख सकते हैं.
अगर आपका नाम लिस्ट में है और आपने सभी जरूरी अपडेट पूरे कर लिए हैं तो किस्त आने में कोई दिक्कत नहीं होगी.
PM मोदी के बिहार दौरे को देखते हुए अटकलें तेज
प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे को देखते हुए यह अटकलें और तेज हो गई हैं कि वो अपने भाषण के दौरान ही इस किस्त को किसानों को समर्पित कर सकते हैं. आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह फैसला रणनीतिक भी माना जा रहा है.
सरकार का कहना है कि यह योजना देश के किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए शुरू की गई थी, और अब तक करोड़ों किसान इसका फायदा उठा चुके हैं. अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द करवा लें ताकि अगली किस्त में आपको भी लाभ मिल सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

