PM Kisan 20th Installment Date: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार खत्म! 18 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेंगे ₹2000
PM Kisan 20th Installment

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है! प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली यानी 20वीं किस्त बहुत जल्द जारी होने जा रही है. खबरों के मुताबिक, ये किस्त 18 जुलाई 2025 तक पात्र किसानों के खाते में भेजी जा सकती है. लेकिन ध्यान रखें, अगर आपने कुछ जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा. केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए साल में तीन बार 2000-2000 रुपये की किस्त भेजती है. यानी एक साल में कुल 6000 रुपये मिलते हैं.

लेकिन इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करना अनिवार्य है. अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाए हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है.

ये भी पढें: PM Kisan 20th Installment Date: 20वीं किस्त कब आएगी? क्या टैक्स भरने वाले किसान या उनकी पत्नी को भी मिलेगा 2000 रुपया?

कौन से 3 काम अभी करवाना जरूरी है

1. जमीन की जांच (भूमि विवरण सत्यापन): अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं या पहले से जुड़े हैं, तो आपकी खेती योग्य जमीन का सत्यापन ज़रूरी है. सरकार को यह पुष्टि करनी होती है कि जमीन आपकी है और आप ही उसका उपयोग कर रहे हैं. इसके लिए राजस्व विभाग से संपर्क करें और दस्तावेज सही करवाएं.

2. ई-केवाईसी कराना अनिवार्य: पीएम किसान योजना में e-KYC अब अनिवार्य हो चुकी है. जिन किसानों की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है. आप इसे अपने नजदीकी CSC सेंटर या pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर पूरा कर सकते हैं. इसमें आपका मोबाइल नंबर और आधार कार्ड लिंक होना चाहिए.

3. आधार और बैंक खाते को जोड़ना: कई किसानों को इस वजह से किस्त नहीं मिल पाती क्योंकि उनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं होता. यह काम आप अपने बैंक की शाखा में जाकर करवा सकते हैं. बिना लिंकिंग के डीबीटी (Direct Benefit Transfer) नहीं हो पाता और पैसा अटक जाता है.

कब आएगी अगली किस्त?

माना जा रहा है कि 20वीं किस्त 18 जुलाई के आसपास जारी होगी. हालांकि, सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है. इसलिए सभी लाभार्थियों से अपील है कि वो अपने दस्तावेज और जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें, ताकि किस्त मिलने में कोई दिक्कत ना आए.

अगर आपने पहले की किस्तें सही समय पर पाई हैं और ऊपर बताए गए तीन जरूरी काम पूरे कर लिए हैं, तो आपकी अगली किस्त सीधे आपके खाते में भेज दी जाएगी.