अमेरिका के 50% टैरिफ पर भारत ने देर से क्यों दिया जवाब? राजनाथ सिंह ने बताई वजह

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 50% टैरिफ (Tariff) लगाने के फैसले पर भारत ने तुरंत प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी, इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सोमवार को स्पष्टीकरण दिया.

Rajnath Singh | PTI

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 50% टैरिफ (Tariff) लगाने के फैसले पर भारत ने तुरंत प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी, इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सोमवार को स्पष्टीकरण दिया. मोरक्को की यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने संयम और परिपक्वता का परिचय दिया है.

राजनाथ सिंह ने कहा, “हमने तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी. जो लोग बड़े दिल और व्यापक सोच वाले होते हैं, वे तुरंत जवाब नहीं देते.” अमेरिका ने यह टैरिफ भारतीय निर्यात पर लगाया था, जिसमें 25% अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क भी शामिल था. यह कदम भारत के रूस से तेल खरीद जारी रखने के कारण उठाया गया था.

भारत ने संयम रखा- राजनाथ सिंह

PoK पर राजनाथ सिंह का भरोसा

इसी बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर भी अपनी राय व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भारत बिना किसी आक्रामक कार्रवाई के PoK पर नियंत्रण हासिल कर लेगा.

उन्होंने कहा, “PoK खुद-ब-खुद हमारे नियंत्रण में आएगा. वहां पहले से ही लोग मौजूदा प्रशासन से आजादी की मांग कर रहे हैं.”

“वो दिन आएगा जब PoK कहेगा- मैं भी भारत हूं”

राजनाथ सिंह ने याद दिलाया कि उन्होंने पांच साल पहले भी यही बात कही थी. उन्होंने कहा, “मैंने तब भी कहा था कि हमें हमला करने या PoK को जबरन कब्जा करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. एक दिन वहां की जनता खुद कहेगी, "मैं भी भारत हूं."

ये बयान ऐसे समय आए हैं जब विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर (7 मई) के बाद सरकार पर सवाल उठाए थे. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि भारत के पास पाकिस्तान पर बढ़त होने के बावजूद युद्धविराम पर सहमति जताई गई और PoK कब्जाने का मौका खो दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Islamabad Suicide Blast: इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, जुमे की नमाज के दौरान इमामबारगाह में धमाका; 31 की मौत, 160 से अधिक घायल (Watch Videos)

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\