Who Is Roshan Suvarna? मुंबई लोकल ट्रेन में यात्री की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी कौन है, जानें पूरा मामला

मयंक लोहार विरार के निवासी थे और पिछले नौ महीनों से अंधेरी के चाकला इलाके स्थित एक रिटेल कॉर्पोरेट ऑफिस में फाइनेंस मार्केटिंग प्रोफेशनल के रूप में काम कर रहे थे. इस घटना ने मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है. खासकर देर रात चलने वाली लोकल ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की जांच को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Mumbai Local Train Stabbing Case: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जब एक यात्री की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने 30 वर्षीय रोशन सुवर्णा को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर आरोप है कि उसने पश्चिम रेलवे की एक फर्स्ट क्लास बोगी में सफर कर रहे 22 वर्षीय मयंक लोहार पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train Stabbing: बारिश में ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर हुआ विवाद, चलती लोकल में यात्री पर चाकू से हमला; सामने आया खौफनाक वीडियो

यह घटना 23 जून की रात अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन में हुई थी. बताया जा रहा है कि दोनों यात्रियों के बीच बारिश के दौरान ट्रेन का दरवाजा बंद या खुला रखने को लेकर बहस शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई.

कौन है रोशन सुवर्णा?

रोशन सुवर्णा 30 वर्षीय एयरपोर्ट ग्राउंड कर्मचारी है, जो मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो विभाग में काम करता है. वह मीरा-भायंदर क्षेत्र का निवासी है और पश्चिम रेलवे लाइन पर नियमित रूप से सफर करता था.

पुलिस के अनुसार, रोशन सुवर्णा के खिलाफ पहले से कोई गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है. हालांकि घटना वाली रात उसके बैग में एक बड़ा चाकू मौजूद था, जिसका इस्तेमाल उसने कथित तौर पर हमले के लिए किया.

ज़ोरदार बारिश के दौरान ट्रेन के दरवाज़े को लेकर हुई बहस में युवक के पेट में चाकू मारा गया

बारिश के बीच शुरू हुआ विवाद

पुलिस जांच के मुताबिक, मयंक लोहार और रोशन सुवर्णा दोनों अंधेरी स्टेशन से चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल (ट्रेन नंबर 90663) की फर्स्ट क्लास बोगी में सवार हुए थे.

उस समय मुंबई में भारी बारिश हो रही थी और खुले दरवाजे से बारिश का पानी व तेज हवा डिब्बे के अंदर आ रही थी. इसी बात को लेकर दोनों यात्रियों के बीच बहस शुरू हो गई. जांच अधिकारियों का कहना है कि जोगेश्वरी और मलाड स्टेशन के बीच विवाद बढ़ गया और रोशन ने बैग से चाकू निकालकर मयंक के पेट और सीने पर कई वार कर दिए.

बोरीवली स्टेशन पर ट्रेन से कूदकर फरार हुआ आरोपी

घटना के बाद ट्रेन रात करीब 11:04 बजे बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंची. ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही आरोपी रोशन सुवर्णा प्लेटफॉर्म पर कूदकर फरार हो गया.

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और GRP के जवान कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मयंक लोहार को बाहर निकालकर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई. बाद में उन्हें कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जीआरपी ने रोशन सुवर्णा को कुर्ला से गिरफ्तार किया

छह टीमों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

आरोपी की तलाश के लिए बोरीवली GRP ने छह विशेष जांच टीमें गठित कीं. पुलिस ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रांजिट पॉइंट्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जांच के दौरान आरोपी के पिता से पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला.

आखिरकार रोशन सुवर्णा को कुर्ला इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और हत्या के मामले में आगे की जांच जारी है.

मयंक लोहार कौन थे?

मयंक लोहार विरार के निवासी थे और पिछले नौ महीनों से अंधेरी के चाकला इलाके स्थित एक रिटेल कॉर्पोरेट ऑफिस में फाइनेंस मार्केटिंग प्रोफेशनल के रूप में काम कर रहे थे. इस घटना ने मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है. खासकर देर रात चलने वाली लोकल ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की जांच को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Share Now