Mumbai Shocker: लुका-छिपी खेलते समय गले में फंसी रस्सी, 7 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
मुंबई के शिवाजी नगर इलाके से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां अपने घर में भाई-बहनों के साथ खेलते समय रस्सी की सीढ़ी में उलझने से एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई.
Mumbai Shocker: मुंबई के शिवाजी नगर इलाके से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां अपने घर में भाई-बहनों के साथ खेलते समय रस्सी की सीढ़ी में उलझने से एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर को जब आकृति सिंह के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे, तब वह अपने भाई-बहनों और एक दोस्त के साथ लुका-छिपी खेल रही थी. इसी दौरान रस्सी की सीढ़ी उसके गले में फंस गई.
इस घटना के बाद उसकी बड़ी बहन ने मदद के लिए आवाज लगाई. मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बच्ची के गले से रस्सी निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर किया है और जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: UP Shocker: नोएडा के सेक्टर 8 में झुग्गी में लगी भीषण आग, तीन बच्चों की दर्दनाक मौत- VIDEO
ऐसी ही एक और परेशान कर देने वाली खबर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से आई है. यहां उरण की 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा यशश्री शिंदे का शव कोटनाका में एक पेट्रोल पंप के पास मिला है. उसके शरीर पर चाकूओं के घावों के कई निशान थे. परिजनों के मुताबिक, वह किसी दोस्त के घर गई थी. कई घंटों के बाद वहां से नहीं लौटने पर यशश्री की मां ने गुरुवार को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. फिलहाल, घटना की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

