UP Shocker: नोएडा के सेक्टर 8 में झुग्गी में लगी भीषण आग, तीन बच्चों की दर्दनाक मौत- VIDEO
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक झुग्गी में बुधवार तड़के आग लगने की वजह से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि उनके पिता को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 4 बजे के आसपास की है.
UP Shocker: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक झुग्गी में बुधवार तड़के आग लगने की वजह से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि उनके पिता को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 4 बजे के आसपास की है. उस वक्त सब गहरी नींद में सो रहे थे. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. नोएडा सेक्टर 8 में स्थित झुग्गी में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 10 वर्षीय आस्था, 7 वर्षीय नैना और 5 वर्षीय आराध्या की दर्दनाक मौत हो गई है.
इस घटना में बच्चियों के पिता दौलत राम की हालत नाजुक बनी हुई है. उसे दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है. प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से घटना होना प्रतीत हो रही है. ये पूरा मामला थाना फेज 1 इलाके का है.
ये भी पढें: Mumbai Building Fire Breaks: मुंबई में एक इमारत में गैस रिसाव के कारण आग लगने से चार लोग झुलसे
नोएडा के झुग्गी में लगी भीषण आग, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत
#नोएडा से बड़ी खबर
घर में लगी आग में झुलसने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, पिता गम्भीर रूप से घायल,सेक्टर फेस 1 थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 की घटना #NOIDA_AAG @noidapolice pic.twitter.com/VBYZKOsM3w
— Anil Dubey (@Anil_dubey01) July 31, 2024
डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि 31 जुलाई को थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-8 बिजली घर के पास झुग्गी में आग लग गई है. जो दौलत राम (32) का मकान है. उनकी बेटियां आस्था (10), नैना (7) व आराध्या (5) आग में झुलस गए गईं. जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. दौलत राम को हायर सेंटर सफदरगंज दिल्ली रेफर कर दिया गया है. अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

