क्राइम

Video: जुलुस के दौरान झंडा फहराते समय दो युवक बिजली की तारों की चपेट में आए, जलकर हुई मौत, पुणे के वडगांव शेरी की घटना का वीडियो आया सामने

पुणे के वडगांव शेरी परिसर के आनंद पार्क के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जिसमें जुलुस के दौरान दो युवकों को झंडा फहराते समय बिजली का जोरदार झटका लग गया. जिसके कारण दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Video: जुलुस के दौरान झंडा फहराते समय दो युवक बिजली की तारों की चपेट में आए, जलकर हुई मौत, पुणे के वडगांव शेरी की घटना का वीडियो आया सामने
Credit-(Twitter -X )

Video: पुणे के वडगांव शेरी परिसर के आनंद पार्क के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जिसमें जुलुस के दौरान दो युवकों को झंडा फहराते समय बिजली का जोरदार झटका लग गया. जिसके कारण दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जिसमें देखा जा सकता है की युवक का झंडा बिजली की तार को छू गया है और युवक बुरी तरह से झुलस गए है. कुछ देर बाद दोनों नीचे गिर जाते है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को हॉस्पिटल भेजा. ये भी पढ़े :Pune: बुधवार पेठ में पोस्ट ऑफिस परिसर में ट्रक सिंकहोल में गिरा, बचाव कार्य जारी (देखें वीडियो)

बिजली की चपेट में आने से दो की मौत 

मृतकों के नाम अभी तक सामने नहीं आएं है, घटना आज सुबह की है. बताया जा रहा है की जुलुस के दौरान यहांपर कई लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान दो युवक झंडा फहराने के लिए डीजे पर चढ़कर झंडा फहरा रहे थे. इसी दौरान उनके झंडे को बिजली का तार छू गया. जिसके बाद दोनों की झुलसकर मौत हो गई. इस घटना के बाद परिसर में खलबली मच गई है. इस घटना का वीडियो ट्विटर एक्स पर @Akaaykohali नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).