भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर कहां तक पहुंची बातचीत? सरकार ने दिया जवाब

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने जानकारी दी कि दोनों देशों ने जल्द से जल्द इस समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमति जताई है.

PM Modi and Donald Trump | PTI

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने जानकारी दी कि दोनों देशों ने जल्द से जल्द इस समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमति जताई है. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल 22 से 24 सितंबर तक अमेरिका दौरे पर रहा. इस दौरान गोयल ने अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमिसन ग्रीयर (Jamison Greer) और भारत में नामित अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) से मुलाकात की. मंत्रालय के मुताबिक, वार्ता सकारात्मक रही और दोनों पक्षों ने समझौते के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए.

इस यात्रा के दौरान पीयूष गोयल ने ब्लैकस्टोन, फेडएक्स, आईबीएम, कार्लाइल ग्रुप और वारबर्ग पिंकस जैसी बड़ी अमेरिकी कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात की. इन कॉरपोरेट नेताओं ने भारत की आर्थिक वृद्धि पर भरोसा जताया और देश में अपने निवेश को और बढ़ाने की इच्छा जाहिर की.

जल्द हो सकता है समझौता

बयान के मुताबिक, दोनों पक्षों ने माना कि बातचीत के जरिए ट्रेड डील का ढांचा तय किया जा सकता है और अब लगातार संवाद बनाए रखते हुए जल्द ही एक संतुलित और लाभकारी समझौते पर पहुंचने का प्रयास होगा. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने जानकारी दी कि दोनों देशों ने जल्द से जल्द इस समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमति जताई है.

भारत में निवेश को लेकर उत्साह

मंत्रालय के बयान में कहा गया कि अमेरिकी निवेशकों और बिजनेस लीडर्स ने भारत की ग्रोथ स्टोरी पर विश्वास जताया है. उन्होंने भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य मानते हुए व्यापार और निवेश गतिविधियों को और तेज करने की बात कही.

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Politics: ‘निर्वाचित मुख्यमंत्री को हटाकर बने सेलेक्टेड मुख्यमंत्री’, तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर तंज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड