EPFO Portal Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने लगभग एक सप्ताह तक चले सिस्टम अपग्रेड के बाद अपना Unified Member Portal फिर से शुरू कर दिया है. इस अपग्रेड के साथ पोर्टल का इंटरफेस बदला गया है और कई महत्वपूर्ण सेवाओं में बड़े बदलाव किए गए हैं. सबसे बड़ा बदलाव Universal Account Number (UAN) से जुड़ी सेवाओं को लेकर हुआ है. अब UAN एक्टिवेशन और नया UAN जनरेट करने की सुविधा ईपीएफओ पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होगी. EPFO की डिजिटल सेवाएं अब 3 जुलाई से होंगी बहाल, सिस्टम अपग्रेडेशन के चलते संगठन ने फिर बढ़ाई समय-सीमा
ईपीएफओ ने बताया कि डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए पोर्टल को पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया गया है. हालांकि शुरुआती दो सप्ताह तक कुछ सेवाओं में देरी हो सकती है.
ईपीएफओ पोर्टल पर क्या-क्या बदला है?
अपग्रेड के बाद ईपीएफओ ने सदस्यों के लिए कई सेवाओं का तरीका बदल दिया है. प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं.
ईपीएफओ पोर्टल से UAN एक्टिवेशन की सुविधा हटा दी गई है.
पोर्टल पर नया UAN जनरेट करने की सुविधा भी बंद कर दी गई है.
अब दोनों सेवाएं केवल UMANG ऐप के जरिए उपलब्ध होंगी.
UAN एक्टिवेशन और अलॉटमेंट के लिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है.
जिन सदस्यों को अपना UAN याद नहीं है, उनके लिए UAN रिकवरी की प्रक्रिया पहले से आसान बनाई गई है.
अब केवल UMANG ऐप से होगा UAN एक्टिवेशन
अब ईपीएफओ के सदस्य नया UAN बनाने या उसे एक्टिवेट करने के लिए UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) ऐप का इस्तेमाल करेंगे.
UMANG ऐप से UAN कैसे एक्टिवेट करें?
Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें.
EPFO Services सेक्शन में जाएं.
UAN Services Through Face Auth के तहत UAN Activation चुनें.
आधार आधारित Face Authentication पूरा करें.
स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
नया UAN कैसे जनरेट करें?
UMANG ऐप खोलें.
EPFO Services पर जाएं.
UAN Allotment and Activation विकल्प चुनें.
आधार आधारित Face Authentication पूरा करें.
स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करके नया UAN जनरेट करें.
अगर पहले से EPF अकाउंट है लेकिन UAN नहीं है तो क्या करें?
यदि किसी कर्मचारी का EPF अकाउंट पहले से है लेकिन UAN नहीं है, तो वह UMANG ऐप के जरिए अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सत्यापित कर, सदस्य विवरण दर्ज करके और आवश्यक ऑथेंटिकेशन पूरा कर नया UAN प्राप्त कर सकता है. सत्यापन पूरा होने के बाद UAN उसके EPF खाते से लिंक कर दिया जाएगा.
भूल गए हैं UAN, तो ऐसे मिलेगा वापस
अगर कोई सदस्य अपना UAN भूल गया है, तो वह रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके, पहचान या पते का प्रमाण अपलोड कर और OTP वेरिफिकेशन पूरा करके अपना UAN दोबारा प्राप्त कर सकता है.
डेथ क्लेम की सुविधा अभी भी ईपीएफओ पोर्टल पर उपलब्ध
UAN से जुड़ी सेवाएं भले ही UMANG ऐप पर शिफ्ट कर दी गई हों, लेकिन डेथ क्लेम दाखिल करने की सुविधा अभी भी EPFO Unified Member Portal पर उपलब्ध रहेगी.
इसके लिए लाभार्थी के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए.
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
बैंक खाते की जानकारी
सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र
कैंसिल चेक या बैंक पासबुक
जरूरत पड़ने पर जन्म तिथि का प्रमाण
ईपीएफओ के अनुसार सभी दस्तावेज PDF फॉर्मेट में होने चाहिए, प्रत्येक फाइल का आकार 2 MB से कम होना चाहिए और फाइल के नाम में स्पेस नहीं होना चाहिए.
ईपीएफओ ने क्यों किए ये बदलाव?
ईपीएफओ के अनुसार यह बदलाव सिस्टम मॉडर्नाइजेशन, डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का हिस्सा हैं, ताकि ऑनलाइन सेवाओं को अधिक तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाया जा सके. संगठन ने यह भी कहा है कि शुरुआती दो सप्ताह तक क्लेम प्रोसेसिंग और ऑनलाइन अनुरोधों में थोड़ा अधिक समय लग सकता है. ऐसे में सदस्यों को बार-बार आवेदन करने या पीक आवर्स में बार-बार लॉगिन करने से बचने की सलाह दी गई है.












QuickLY