मुंबई से सटे दहानु के पास मालगाड़ी में लगी आग, 12 ट्रेनें रद्द
महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में बृहस्पतिवार की रात एक माल गाड़ी के दो डिब्बों में आग लगने के कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों की सेवा बाधित हुई
मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में बृहस्पतिवार की रात एक माल गाड़ी के दो डिब्बों में आग लगने के कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों की सेवा बाधित हुई. एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे दहानु रोड और वनगांव रेलवे स्टेशनों के बीच हुई. उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे.
आग पर देर रात करीब दो बजे तक काबू पा लिया गया था. अधिकारी ने बताया कि गर्मी के कारण ट्रैक के ऊपर लगे बिजली के तार पिघल गए थे. इस कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों को रोकना पड़ा. उन्होंने बताया कि जले हुए डिब्बों को पटरी से हटाने और खराब हुए तार को बदलने का काम चल रहा है.
संबंधित खबरें
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
\