बिहार में महिला सहित 4 नक्सली गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक जब्त
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को एक महिला सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं.
बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को एक महिला सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और विशेष कार्य बल (एटीएफ ) ने सोहना गांव के दोन नहर के पास से एक महिला नक्सली सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान सुजीत कुमार, रेणु देवी उर्फ मंसूरी दीदी (दोनों मुजफ्फरपुर) तथा बगहा के महेश ठाकुर एवं रामकृष्ण के रूप में की गई है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक अमेरिकी स्वचालित पिस्तौल, चार गोली एवं चार डेटोनेटर सहित बड़ी संख्या में नक्सली पर्चा बरामद किया गया है. पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है.
संबंधित खबरें
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, विधायकों ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Akasa Air Flight Tickets Costlier: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी लगाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट हो सकते हैं 1,300 तक महंगे
\