देश

West Bengal: पेट्रोलिंग वैन में ट्रक की टक्कर से दो पुलिसकर्मियों की मौत

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पेट्रोलिंग वैन को टक्कर मार दी, जिससे एक सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर सुजय दास (45) और होम गार्ड पलाश समता (30) के रूप में की गई.

West Bengal: पेट्रोलिंग वैन में ट्रक की टक्कर से दो पुलिसकर्मियों की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

कोलकाता, 4 जनवरी : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पेट्रोलिंग वैन को टक्कर मार दी, जिससे एक सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर सुजय दास (45) और होम गार्ड पलाश समता (30) के रूप में की गई.

स्थानीय पुलिस ने कहा कि दोनों मुंबई रोड पर गश्त ड्यूटी पर थे, इस दौरान उनका पुलिस वाहन विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया. दोनों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. उसी पुलिस वाहन में सवार दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और वर्तमान में उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह भी पढ़ें : MP: इंदौर में धार्मिक शोभायात्रा में धक्का लगने पर युवक की हत्या, दो लोग हिरासत में लिए गए

घायल पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल सुकदेब विश्वास और आलोक बार के रूप में की गई. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि टक्कर के बाद भी ट्रक नहीं रुका और पुलिस वाहन को अपने नीचे घसीटते हुए कुछ दूरी तक चलता रहा, जिसके चलते वाहन पूरी तरह से नष्ट गया. ट्रक का चालक और उसका सहायक मौके से भाग गये. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).