Koustav Bagchi Resigns From Congress: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका, कौस्तव बागची ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Congress

Koustav Bagchi Resigns From Congress: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कौस्तव बागची ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कौस्तव बागची ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को तीन पन्नों का भेजा है. कौस्तव ने इस्तीफे की पत्र की प्रतियां पार्टी अध्यक्ष के अलावा बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष और केंद्रीय पर्यवेक्षक को भी भेजीं. हालांकि कौस्तव बागची का अगला कदम क्या होगा. अब तक उन्होंने खुलासा नहीं किया है. कहा जा रहा है कि जल्द ही वे किसी पार्टी से जुड़ेंगे. जिसका खुलासा वे खुद करेंगे.

Tweet: