West Bengal: पुरुलिया में भैंस पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी; Watch Video

पश्चिम बंगाल: पुरुलिया से निर्दलीय उम्मीदवार अजीत प्रसाद महतो भैंस पर अपना नामांकन दाखिल करने पहंचे. अजीत प्रसाद महतो पश्चिम बंगाल में कुर्मी समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने के आंदोलन का हिस्सा हैं. अजीत प्रसाद महतो ने कहा, "मैंने अपना नामांकन दाखिल किया. हम कुर्मी समुदाय के एसटी दर्जे और 'सरना धर्म कोड' के लिए लड़ रहे हैं... हम अपनी भाषा और संस्कृति की भी रक्षा करना चाहते हैं..."