Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी बारिश, शीतलहर से अभी राहत नहीं; जानें IMD अपडेट

राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. शीतलहर से भी जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. शीतलहर से भी जनजीवन प्रभावित हो रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रहने की संभावना है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. Stop Promoting Maldives: मालदीव का प्रचार बंद करें, फ्लाइट भी कैंसिल हो, लक्षद्वीप को बढ़ावा दें, ICC ने पर्यटन उद्योग से की अपील.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा, "पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा."

इन राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति

मौसम विभाग ने कहा, "पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर और पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति है." दिल्ली में शीतलहर जारी रहने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है. लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे हैं.

मौसम लेगा करवट

मौसम विभाग ने 8-10 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत (राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश) में गरज के साथ ताजा बारिश या ओलावृष्टि की संभावना की भी भविष्यवाणी की है. इस बीच, दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि सुबह में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

कोहरे का कहर

घने कोहरे ने उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है. दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. इससे हवाई और सड़क यातायात में भारी व्यवधान पैदा हो रहा है. गाड़ियों के लेट चलने की खबरें हैं. कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. लोग घरों में दुबके हुए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Live Score Update: लीड्स में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

8th Pay Commission: ₹69,000 न्यूनतम वेतन और 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग; AIDEF ने 8वें वेतन आयोग को सौंपा 5-यूनिट फैमिली फॉर्मूला

England vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: हेडिंग्ले में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड