VIDEO: हापुड़ में मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ जमकर हुई ओलावृष्टि, किसानों की फसलों को भारी नुकसान
फरवरी महीने में मौसम ने अचानक करवट बदली है और कई शहरों में बारिश और ओलों ने दस्तक दी है. हापुड़ में कल रात को जमकर बारिश के साथ ओले पड़े. इससे लोगों को तो गर्मी से राहत मिली, लेकिन फसल का काफी नुकसान हो चूका है.
हापुड़, उत्तर प्रदेश: फरवरी महीने में मौसम ने अचानक करवट बदली है और कई शहरों में बारिश और ओलों ने दस्तक दी है. हापुड़ जिले में कल रात को जमकर बारिश के साथ ओले पड़े. इससे लोगों को तो गर्मी से राहत मिली, लेकिन फसल का काफी नुकसान हो चूका है. बताया जा रहा है की इस बारिश के कारण सरसों की फसल का काफी ज्यादा नुकसान हो चूका है. करीब 15 मिनट तक जिले में ओलावृष्टि होती रही . गुरुवार रात को तेज ठंडी हवाएं चलने लगी और कुछ ही देर में बारिश के साथ ओले पड़ने शुरू हुए हो गए.
बताया जा रहा है की अभी फरवरी महिना होने के बावजूद भी जिले में भीषण गर्मी का सामना नागरिकों को करना पड़ रहा है. इस बारिश और ओलावृष्टि के कारण नागरिकों को गर्मी से राहत मिली है. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स ' पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:कल का मौसम: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के आसार, कोहरा और सर्द हवाएं बढ़ाएंगे सर्दी
हापुड़ में ओलावृष्टि
📍 हापुड़: तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान
तेज बारिश के साथ जमकर गिरे ओले। किसानों की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका। ओलावृष्टि से रबी फसलों को नुकसान पहुंचा। किसान फसलों के नुकसान पर सरकार से मुआवजे की उम्मीद। #Hapur #Rain #Hailstorm #Farmers #CropDamage… pic.twitter.com/dWemwEAHgK
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 21, 2025
जिले में रात में जमकर हुई ओलावृष्टि
हापुड़ में रात में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई. करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि होती रही. जिसके कारण सड़के भी सफ़ेद दिखाई देने लगी. इस बारिश के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है.
किसानों का भारी नुकसान
इस बारिश और ओलावृष्टि के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन किसानों के लिए बेमौसम बारिश मुसीबत लेकर पहुंची. इस बारिश के कारण सरसों की फसल का काफी ज्यादा नुकसान हो चूका है. किसान फसलों के नुकसान पर सरकार से मुआवजे की उम्मीद लगाएं बैठे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

