राहत देने के मूड में नहीं है मौसम, अगले कुछ घंटे इन राज्यों पर पड़ सकते है भारी

मौसम की मार झेल रहें देश के कई राज्यों में फिलहाल आंधी-तूफान से राहत मिलने के कम ही आसार दिखाई दे रहे है. मौसम विभाग ने रविवार को दोबारा कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Thunderstorm (Representational Image) (Photo Credits: Unsplash)

नई दिल्ली: मौसम की मार झेल रहें देश के कई राज्यों में फिलहाल आंधी-तूफान से राहत मिलने के कम ही आसार दिखाई दे रहे है. मौसम विभाग ने रविवार को दोबारा कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. दिल्ली और एनसीआर सहित हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों सहित मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में आने वाले दो घंटों बाद बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में बारिश होने की पूरी संभावना है. वहीं पंजाब में भी तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

विभाग द्वारा जारी ताजा बयान के अनुसार यह तुफान केवल दिल्‍ली तक सीमित नहीं रहेगा. आसपास के राज्यों- पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तर प्रदेश में भी इसका असर हो सकता है. विभाग के अनुसार पंजाब में अगले 48 से 72 घंटे में हल्‍की बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है.

मौसम केंद्र लखनऊ ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. केंद्र के प्रभारी निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो सकती है.

बता दें की देश के कई राज्‍यों में आंधी-तूफान से मची तबाही में अबतक सैकड़ो लोग काल के मुख में समा चुके है. कुछ हफ़्तों से उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा से सटे इलाकों में मौसम अधिक अप्रत्याशित हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट