Weather Forecast: पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी ने कहा कि 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और इससे सटे पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. इसके बाद के 48 घंटों के दौरान ओडिशा तट पर जाने की संभावना है. इसके प्रभाव से 26 सितंबर से ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.

बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से बार लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है. IMD ने बताया, कम दबाव के क्षेत्र और इससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के कारण आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) और ओडिशा (Odisha) में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम एजेंसी ने कहा कि एक लो प्रेशर एरिया पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों और आस-पास के क्षेत्रों में स्थित है, जो संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के साथ समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. मौसम की सटीक भविष्यवाणी के लिए ‘पूर्वानुमान सेवाओं को उन्नत’ बनाएगी सरकार.

आईएमडी ने कहा कि 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और इससे सटे पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. इसके बाद के 48 घंटों के दौरान ओडिशा तट पर जाने की संभावना है. इसके प्रभाव से 26 सितंबर से ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.

IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 21-25 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में और पूर्वी मध्य प्रदेश, 21-23 सितंबर के दौरान विदर्भ में भारी बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी ने कहा कि 21 और 22 सितंबर को छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने कहा 21 से 15 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू