वायुसेना प्रमुख भदौरिया को भरोसा- चीन की चुनौती से निपटने के लिये भारत अच्छी स्थिति में
चीन के साथ लद्दाख में सीमा पर चल रहे गतिरोध के बीच वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने सोमवार को कहा कि चीन की चुनौती से निपटने के लिये “हम अच्छी स्थिति में हैं.’’
चीन के साथ लद्दाख में सीमा पर चल रहे गतिरोध के बीच वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया (Rakesh Kumar Singh Bhadauria) वायुसेना ने सोमवार को कहा कि चीन की चुनौती से निपटने के लिये “हम अच्छी स्थिति में हैं." एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने लद्दाख में गतिरोध को लेकर कहा कि चीन से निपटने के लिये वायुसेना की तैयारियां अच्छी हैं और हमनें सभी प्रासंगिक इलाकों में तैनाती की है.
सीमा पर चीन की तैयारी को लेकर वायुसेना प्रमुख ने कहा कि शत्रु को कमतर आंकने का कोई सवाल ही नहीं है लेकिन “आश्वस्त रहिये, किसी भी चुनौती का सामना करने के लिये वायुसेना मजबूती से तैनात है.’’ यह भी पढ़े: Fact Check: क्या चीन ने तिब्बत में मार गिराया भारतीय वायुसेना का Sukhoi Su-30 फाइटर जेट, PIB से जानें सच्चाई
हाल में वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किये गए राफेल लड़ाकू विमानों के बारे में एयरचीफ मार्शल ने कहा कि इनकी तैनाती से वायुसेना को संचालनात्मक बढ़त मिली है. देश के सामने मौजूदा चुनौतियों को जटिल बताते हुए उन्होंने कहा कि हम दो मोर्चों पर जंग समेत किसी भी संघर्ष के लिये तैयार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

