देश

उत्तर प्रदेश: सरकारी मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वाय ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कन्नौज के सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक वार्ड ब्वाय को एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने को लेकर गिरफ्तार किया है. जब लड़की ने विरोध करने की कोशिश की तो उसने उसे इमारत से बाहर फेंक देने की धमकी दी. नाबालिग लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है.

उत्तर प्रदेश: सरकारी मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वाय ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

कन्नौज: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पुलिस ने कन्नौज के सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक वार्ड ब्वाय को एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने को लेकर गिरफ्तार किया है. पीड़िता के पिता ने संवाददाताओं से कहा कि वार्ड ब्वाय रवि गौतम मंगलवार को जबरदस्ती लड़की को इमारत की चौथी मंजिल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

जब लड़की ने विरोध करने की कोशिश की तो उसने उसे इमारत से बाहर फेंक देने की धमकी दी. पीड़ित का पिता अस्पताल में खुद के इलाज के लिए भर्ती है.

यह भी पढ़ें : उन्नाव रेप केस: सीबीआई ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट को बताया, कुलदीप सिंह सेंगर ने पीड़िता के साथ किया था दुष्कर्म

सहायक पुलिस अधीक्षक कन्नौज बी.कुमार ने कहा कि आरोपी को घटना के घंटे भर बाद गिरफ्तार किया गया. पीड़ित के पिता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. नाबालिग लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2019 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).