देश

Waaree Energies IPO GMP: आज है आखिरी दिन! जानें लेटेस्ट जीएमपी, सब्सक्रिप्शन स्थिति और अन्य डिटेल्स

Waaree Energies IPO GMP Today : वारी एनर्जीज आईपीओ के लिए 1,427 रुपये से 1,503 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है. जीएमपी से संकेत मिल रहा है कि वारी एनर्जीज निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकती है.

Waaree Energies IPO GMP: आज है आखिरी दिन! जानें लेटेस्ट जीएमपी, सब्सक्रिप्शन स्थिति और अन्य डिटेल्स
GMP of waaree energies

Waaree Energies IPO Day 3 GMP Live : वारी एनर्जीस लिमिटेड (Waaree Energies Limited) का 4,321.44 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और आज 23 अक्टूबर को बंद हो जाएगा. वहीँ, एंकर निवेशको (बड़े निवेशक) ने 18 अक्टूबर को बोली लगाई. कंपनी ने आईपीओ के लिए 1,427 रुपये से 1,503 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है. इसके एक लॉट में न्यूनतम 9 शेयर शामिल है. वारी एनर्जीज को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी इसी बात से लगायी जा सकती है कि आईपीओ के खुलने के पहले ही दिन यह 3.29 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ.

Waaree Energies IPO GMP

सोलर पीवी मॉड्यूल्स बनाने वाली वारी एनर्जीस लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्राइब करने का आज आखिरी दिन है. शेयर बाजार में एंट्री से पहले ही ग्रे मार्केट (GMP) में तगड़े लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रे मार्केट में इसके शेयर अपर प्राइस बैंड 1503 रुपये के ऊपर 1,500 रुपये यानी 99.80% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा हैं.

कंपनी के मुताबिक, वारी एनर्जीज आईपीओ में 3,600 करोड़ रुपये के 2.4 करोड़ नए शेयर जारी होंगे. जबकि 721.44 करोड़ के 48 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा. इस प्रकार इसका कुल निर्गम आकार (Total Issue Size) 4,321.44 करोड़ रुपये हो जाएगा.

GMP of Waaree Energies IPO  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते वारी एनर्जी के शेयर 1,503 रुपये प्रति शेयर के ऊपरी प्राइस बैंड से अधिक 1,545 रुपये के प्रीमियम पर हैं, जो 102.79% के जीएमपी (Grey Market Premium) को दर्शाता है. इस मजबूत जीएमपी से संकेत मिल रहा है कि वारी एनर्जीज आईपीओ की लिस्टिंग फायदे में होगी और इसे निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- Ambuja Cements की Orient Cement में 46.8% हिस्सेदारी, 395.40 रुपये/शेयर का दिया खुला ऑफर

वारी एनर्जीज आईपीओ के नए शेयर से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी ओडिशा में 6 गीगावाट की इंगोट वेफर, सोलर सेल और सोलर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए करेगी. इसके अलावा प्राप्त राशि का एक हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए रखा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वित्तीय निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र पेशेवर सलाह लें. लेखक और प्रकाशक इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय या कार्य के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे. सभी निवेश जोखिमों के अधीन होते हैं और पाठकों को सावधानी से विचार करने की सलाह दी जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).