पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग बने साधू, आखिर क्यों उठाया यह कदम ?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. सहवाग अक्सर वायरल विडियो और तस्वीरों को अपने अंदाज में कैप्शन देकर शेयर करते रहते हैं

वीरेंद्र सहवाग ( Photo Credit: twitter )

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. सहवाग अक्सर वायरल विडियो और तस्वीरों को अपने अंदाज में कैप्शन देकर शेयर करते रहते हैं. कुछ ऐसा ही एक बार सहवाग ने किया है. वीरेंद्र सहवाग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उनकी वेशभूषा देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में सहवाग एक साधू की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं. उनका ड्रेस पीले रंग का है और उसपर ॐ बना हुआ है. उसके साथ ही गले और हाथ में रुद्राक्ष की माला पहने हुए हैं. इसके अलावा उन्होंने आंखो पर काला चश्मा पहन रखा है.

इसके अलावा उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ टीम इंडिया को आशीर्वाद भी दिया है. सहवाग ने लिखा है कि ‘गुरु करना जान कर, पानी पीना छान कर। जय भोले, जय श्रीराम, जय बजरंगबली.

वहीं दूसरी तस्वरी में तो बाबा सहवाग ने लिखा है कि 'अर्जी हमारी, मर्जी आपकीँ! मेरा अशीर्वाद सदा है टीम इंडिया के साथ# जय भोले. बता दें कि सहवाग ने अपनी यह तस्वीर इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर शेयर किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड