Haridwar Viral Video: हरिद्वार में पुजारियों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पार्किंग रसीद को लेकर हुआ था विवाद
उत्तराखंड के हरिद्वार से पुजारियों और श्रद्धालुओं के बीच हिंसक झड़प का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें पुजारियों द्वारा दर्शनार्थियों को दौड़ा–दौड़ाकर बेरहमी से पीटा जा रहा है.
- Read in
- English
Haridwar Viral Video: उत्तराखंड के हरिद्वार से पुजारियों और श्रद्धालुओं के बीच हिंसक झड़प का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें पुजारियों द्वारा दर्शनार्थियों को दौड़ा–दौड़ाकर बेरहमी से पीटा जा रहा है. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मंदिर पहुंचकर स्थिति को संभाला.
पुलिस के मुताबिक, सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में रविवार को सहारनपुर के कुछ श्रद्धालु आए थे. मंदिर परिसर में गाड़ी ले जाने पर कर्मचारियों ने उनसे पर्ची कटवाने को कहा. इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई.
हरिद्वार में पुजारियों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
हरिद्वार : सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में पुजारियों–कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा–दौड़ाकर डंडे से पीटा। पार्किंग रसीद को लेकर विवाद हुआ था। #Haridwar pic.twitter.com/0PaBTUUzm9
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 15, 2024
आरोप है कि श्रद्धालुओं ने बहस के बाद मंदिर के किसी कर्मचारी को पीट दिया. पुजारियों द्वारा समझाने पर उनसे भी हाथापाई की. इसके बाद पुजारी और कर्मचारियों ने मिलकर श्रद्धालुओं को दौड़ा लिया. इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले. हालांकि, पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद विवाद शांत हो गया और श्रद्धालु पक्ष वापस अपने घर लौट गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

