Viral Video: युवक-युवती ने मिलकर पार की हैवानियत की सारी हदें, कुत्ते के बच्चे का दो पैर पकड़कर क्रूर हरकते करते नजर आए

Viral Video: जानवरों के साथ आए दिन हैवानियत की घटना सामने आती रहती है. जिसे देखने के बाद यह कहना मुश्किल हो जाता है कि असल में जानवर कौन है. ऐसा ही कुछ एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस क्रूरता का वीडियो आईएएस अफसर अवनीश शरण (Awanish Sharan) ने सोशल मीडिया में शेयर किया है. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किये जाने के बाद लोगों युवक और युवती को खूब खरी- खोटी सूना रहा हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक-युवती मिलकर कुत्ते के बच्चे का दो पैर पकड़ कर लहराते नजर आ रहे हैं इसके बात लड़का लड़की से कुत्ते को खींच लेता है और फिर उसे हवा में उछालता है. इतने से भी उसके मन नहीं भरता तो वो सामने की एक दिवार पर बैठे दो बंदरों की ओर कुत्ते को फेंकने की कोशिश करता है.

Video: