Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा हुए थे गिरफ्तार फिर जमानत पर छूटे, DCP की गाड़ी को मारी थी टक्कर
विजय शेखर शर्मा Photo: Wikimedia Commons

पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा को पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उन्हें तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया. यह घटना 22 फरवरी को हुई थी. FIR के मुताबिक, दिल्ली के अरविंदो मार्ग पर द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के बाहर डीसीपी South District के वाहन को एक जैगवार लैंड रोवर ने टक्कर मार दी थी, जिसे कथित तौर पर पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा चला रहे थे.