देश

लोन के बदले बैंक मैनेजर ने की सेक्स की मांग, महिला ने इस तरह सिखाया सबक, देखें Video

इस बैंक मैनेजर पर आरोप है कि लोन देने के बदले उसने महिला के साथ अश्लील बातें की. बैंक मैनेजर ने लोन देने के बदले महिला से सेक्स की मांग की उसके बाद क्या था महिला ने मैनेजर की जम कर पिटाई कर दी.

लोन के बदले बैंक मैनेजर ने की सेक्स की मांग, महिला ने इस तरह सिखाया सबक, देखें Video
महिला ने बैंक मैनेजर को पीटा )(Photo Credit- YouTube)

नई दिल्ली: महिलाओं से यौन शोषण की घटनाओं की खबरें इन दिनों अपने चरम पर हैं. इसी बीच कर्नाटक के दावणगेरे से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला एक शख्स की जमकर पिटाई कर रही है. वीडियो में मार खाता हुआ शख्स उस महिला के आगे गिड़गिड़ा कर उसे रोकने की कोशिश करता हुआ नजर आता है. बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति DHLF बैंक का मैनेजर है और इसका नाम देवइया है. इस बैंक मैनेजर पर आरोप है कि लोन देने के बदले उसने महिला के साथ अश्लील बातें की. उसके बाद क्या था महिला ने मैनेजर की जम कर पिटाई कर दी.

दरअसल महिला को लोन चाहिए था, लेकिन इस शख्स ने महिला को बैंक से लोन देने के लिए उसके सामने अपनी एक घिनौनी मांग रख दी. बैंक मैनेजर ने लोन देने के बदले महिला से सेक्स की मांग की. मैनेजर ने 2 लाख रुपए के लोन के बदले में महिला से मांग की कि उसे उसके साथ सेक्स करना होगा. इस पर महिला नाराज हो गई और उसने बैंक मैनेजर की सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी. महाराष्ट्र: महिला द्वारा अवैध यौन संबध की मांग से परेशान होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

मौके पर मौजूद लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया. महिला काफी देर तक उसकी पिटाई करती रही. महिला ने पहले मैनेजर को अपने घर बुलाया और उसके बाद उसे बाहर खींचकर उसकी पिटाई की. बाद में महिला ने उसे पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2018 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).