महाराष्ट्र: महिला द्वारा अवैध यौन संबध की मांग से परेशान होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र के परभणी जिले में आत्महत्या का एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने महिला द्वारा कथित तौर पर लगातार अवैध यौन संबंध बनाने की मांग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली.
मुंबई: महाराष्ट्र के परभणी जिले में आत्महत्या का एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने महिला द्वारा कथित तौर पर लगातार अवैध यौन संबंध बनाने की मांग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. व्यक्ति का शव रविवार को परभणी-वसमत मार्ग स्थित उसके घर की छत से लटका मिला था. मृतक सचिन मितकारी परभणी के एक अस्पताल में इस महिला के साथ काम करता था.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परभणी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने सचिन का शव लटका पाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मौके से सचिन मितकारी द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. अपने सुसाइड नोट में मितकारी ने लिखा है कि महिला को उसके विवाहित होने की जानकारी थी, लेकिन लगातार वह उसके पीछे पड़ी थी और यौन संबंध बनाने की मांग कर रही थी. मुंबई: मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या, बैग में मिला शव, पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार
सुसाइड नोट के हवाले से पुलिस ने बताया कि महिला आपराधिक मामला दर्ज कराने की धमकी देकर मृतक को ब्लैकमेल करती थी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2018 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

