Kedarnath Dance Video: केदारनाथ मंदिर में डीजे पर डांस का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; सीएम धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
केदारनाथ धाम जैसे पवित्र स्थान पर भी अब कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक मंदिर परिसर में डीजे बजाकर पंजाबी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
Kedarnath Dance Video: केदारनाथ धाम जैसे पवित्र स्थान पर भी अब कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक मंदिर परिसर में डीजे बजाकर पंजाबी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो कपाट खुलने से एक दिन पहले यानी 1 मई 2025 की रात का बताया जा रहा है. घटना के सामने आते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
इस घटना के बाद पुलिस ने कोतवाली सोनप्रयाग में अज्ञात युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
ये भी पढें: केदारनाथ यात्रियों के लिए मुफ्त वाईफाई सुविधा चालू हुई
केदारनाथ मंदिर में डीजे पर डांस का वीडियो वायरल
चुनावों के दौरान उत्तराखंड के भाजपा नेता केदारनाथ में दौड़ते हैं, कैमरे के सामने पूजा करते हैं,पर जब मंदिर की मर्यादा टूटती है, तो इनकी चुप्पी कहाँ जाती है?
केदारनाथ मंदिर सिर्फ एक स्थान नहीं है, यह हमारी आस्था की प्रतीक है इसके साथ हम खिलवाड़ नहीं होने देगे।#Kedarnath… pic.twitter.com/69mwf76Evw
— Shilpi Arora शिल्पी अरोड़ा (@IamShilpiArora) May 6, 2025
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गत दिवस से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मन्दिर के पीछे के हिस्से में डी.जे. बजाकर नाचते हुए हो-हल्ला कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो की जांच करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो कपाट खुलने के बाद का नहीं है।
इस प्रकरण में…
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) May 6, 2025
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
मामले की शिकायत बीकेटीसी के प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली ने की थी. पुलिस ने बताया कि यह वीडियो कपाट खुलने के बाद का नहीं बल्कि उससे पहले का है, जो कि मंदिर की मर्यादा के खिलाफ है. कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया के जरिए उन युवकों की पहचान की जा रही है. विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि कृपया इस वीडियो का प्रचार-प्रसार न करें. इसके साथ ही किसी भी प्रकार की धार्मिक पवित्रता भंग करने वाली गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.
'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा'
साफ है कि धार्मिक स्थलों को मौज-मस्ती या रील बनाने का अड्डा बनाना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि कोई व्यक्ति चारधाम यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में ड्रोन, कैमरा या मोबाइल से शूटिंग करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सीएम पुष्कर धामी ने साफ कहा है कि बाबा केदारनाथ की पवित्रता को किसी भी कीमत पर खंडित नहीं होने दिया जाएगा. ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

