VIDEO: पुणे बन रहा है गुंडागर्दी का क्राइम कैपिटल! पेट्रोल पंप पर खुलेआम हुई मारपीट, जमकर चले लात घूसे, बाणेर की घटना का वीडियो आया सामने
पुणे अब क्राइम कैपिटल के नाम से जाना जाने लगा है. आएं दिन मारपीट की घटनाएं सामने आती है. इसके साथ ही मर्डर की घटनाएं भी यहां आएं दिन सामने आती है. ऐसा ही एक मारपीट का वीडियो के पुणे के बाणेर से सामने आया है.
पुणे, महाराष्ट्र: पुणे अब क्राइम कैपिटल के नाम से जाना जाने लगा है. आएं दिन मारपीट की घटनाएं सामने आती है. इसके साथ ही मर्डर की घटनाएं भी यहां आएं दिन सामने आती है. ऐसा ही एक मारपीट का वीडियो पुणे के बाणेर से सामने आया है. जहांपर माउली पेट्रोल पंप दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई.
इस घटना में देखा जा सकता है की पेट्रोल पंप पर दो युवकों के बीच बहस हो रही होती है और इसी दौरान एक शख्स दुसरे के साथ मारपीट शुरू कर देता है, ये शख्स बिना रुके दुसरे शख्स को जमकर मुक्के मारता है और इसके बाद दूसरा शख्स भी इसको पीटता है, इसके बाद दोनों तरफ के लोग पेट्रोल पंप पर पहुंच जाते है और इनको अलग करते है. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में @JaiMaharashtraN नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: बीयर बार में जमकर मारपीट, एक दुसरे के सिर पर फोड़ी बोतलें, पुणे के मुंढवा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पुणे के बाणेर में जमकर हुई मारपीट
मारपीट में शख्स हुआ घायल
इस घटना के बाद काफी देर तक पेट्रोल पंप पर काफी हंगामा रहा. बताया जा रहा है कि इस दौरान एक शख्स घायल हुआ है. जिसका नाम गणेश गायकवाड बताया जा रहा है. घटना रात के साढ़े 11 बजे के दौरान हुई है.
कोयता गैंग को लेकर अभी भी नागरिकों में डर
बता दें की पीछे कई वर्षों से शहर में कोयता गैंग की दहशत थी. इसके बाद पुलिस ने कई गुंडों पर कार्रवाई भी की थी.बावजूद इसके गुंडागर्दी पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हुई है. इस घटना के बाद फिर एक बार शहर का माहौल खराब होने की चिंता जताई जा रही है.