VIDEO: मथुरा से BJP उम्मीदवार हेमा मालिनी ने भी भरा दंभ, कहा- प्रधानमंत्री का 400 सीट जीतने का सपना होगा पूरा
BJP MP Hema Malini | Credit- ANI

देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि इस बार लोकसभा के चुनाव में बीजेपी 370 के पार और एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  के इस वादे को लेकर बीजेपी सांसद हेमा मालनी (Hema Malini) ने बीजेपी के जीत को लेकर दंभ भरा है. दरअसल बीजेपी सांसद हेमा मालिनी शनिवार को मथुरा में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेने पहुंची. जहां पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 400 सीटें जीतने का सपना पूरा होगा. क्योंकि देश प्रधानमंत्री के साथ है.

Video: