Vande Bharat Express Food: वंदे भारत में यात्री को परोसा गया खराब क्वालिटी का खाना, दही में मिला फंगस; तस्वीरें वायरल

भारतीय रेलवे कितना भी एडवांस क्यों न हो जाए और खुद को पैसेंजर फ्रेंडली क्यों न बताए, लेकिन ट्रेनों में परोसा जाने वाला खाना हमेशा कुछ न कुछ करवा ही देता है. आए दिन ट्रेनों में ख़राब खाना परोसे जाने की खबर सामने आती है. एक बार फिर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है.

भारतीय रेलवे कितना भी एडवांस क्यों न हो जाए और खुद को पैसेंजर फ्रेंडली क्यों न बताए, लेकिन ट्रेनों में परोसा जाने वाला खाना हमेशा कुछ न कुछ करवा ही देता है. आए दिन ट्रेनों में ख़राब खाना परोसे जाने की खबर सामने आती है. एक बार फिर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. वंदे भारत एक्सप्रेस से देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार तक की यात्रा कर रहा एक शख्स उस समय हैरान हो गया जब उसने ये देखा कि ट्रेन में उसे भोजन में जो दही परोसा गया वह फंगस से संक्रमित है. ट्विटर यूजर हर्षद टोपकर ने रेल मंत्रालय, उत्तर रेलवे और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए अपनी शिकायत शेयर की है. आज सुबह हर्षद की शिकायत के तुरंत बाद, भारतीय रेलवे ने भी उनके पोस्ट का संज्ञान लिया और उनकी शिकायत पर जवाब दिया है. खाने की तस्वीरें शेयर करते हुए हर्षद ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आज एक्जीक्यूटिव क्लास में देहरादून से आनंद विहार तक वंदे भारत में यात्रा कर रहा हूं. परोसे गए दही में फंगस है. वंदे भारत सेवा से यह उम्मीद नहीं है. यात्रियों की सहायता के लिए आधिकारिक अकाउंट रेलवे सेवा ने हर्षद से अपनी यात्रा का विवरण शेयर करने के लिए कहा ताकि वे मामले की जांच कर सकें. वहीं, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए कहा कि, 'कृपया इस मामले पर ध्यान दें.'

Share Now

\