Vadodara Shocking: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
वडोदरा से एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फतेहपुरा इलाके में रहने वाला एक युवक जिसका नाम रज्जाक शेख (Razak Shaikh) है. वह उसे शादी का झांसा देकर रेप किया
गांधीनगर: वडोदरा से एक नाबालिग लड़की के साथ रेप (Rape) का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फतेहपुरा इलाके में रहने वाला एक युवक जिसका नाम रज्जाक शेख (Razak Shaikh) है. वह उसे शादी का झांसा देकर रेप किया. उसका कहना था कि जब वह बालिग हो जायेगी, तब वह उसके साथ शादी कर लेगा. लेकिन वह उसे धोखा देते हुए जब वह वयस्क हो गई तो उसने उससे संबंध तोड़ लिया. युवक द्वारा दिए गए इस धोखे को लेकर पीड़िता ने पुलिस स्टेशन रज्जाक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी रजाक शेख फरवरी 2020 में उससे मिला और उससे प्यार करने और यहां तक कि उससे शादी करने का वादा करने का दावा किया. पीड़िता के अनुसार वह उस समय नाबालिग थी. इसके बाद भी वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उससे बालिग होने के बाद शादी का वादा किया था. इसलिए वह इसका विरोध नहीं किया. यह भी पढ़े: Noida: शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस की शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए वह उसे होटल में बुलाने के साथ ही यहां तक कि उसके परिवार के सदस्यों की गैरमौजूदगी में उसके घर भी आता था. लेकिन जब वह हाल ही में 18 साल की हो गई और शादी की बात कही तो वह मुकर गया. उसने कहा कि उसका परिवार उसे स्वीकार नहीं करेगा. इसलिए वह उससे शादी नहीं करेगा.
पीड़िता ने बताया कि जब वह शादी के लिए उसके ऊपर दबाव बनाने लगी तो वह उसका फोन उठाना बंद कर दिया और उसके नंबर को भी ब्लॉक कर दिया. जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी रज्जाक के खिलाफ जेपी रोड पुलिस थाने में दर्ज अपनी शिकायत दर्ज करवाई. उसने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगया है कि रज्जाक ने कारोबार और वाहन खरीदने के लिए उससे करीब 35 हजार रुपये भी लिए थे. जिस पैसे को उसने नहीं लौटाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2022 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

