'भारतीय क्षेत्र खाली करो...', PM मोदी की टिप्पणी को भ्रामक बताने वाले पाकिस्तान को भारत का कड़ा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में दिए गए बयान पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के बाद भारत ने कड़ा जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान को उसकी अवैध रूप से कब्जाई गई भारतीय भूमि, यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK), को खाली करने की सलाह दी है.

MEA Spokesperson Randhir Jaiswal | ANI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में दिए गए बयान पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के बाद भारत ने कड़ा जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान को उसकी अवैध रूप से कब्जाई गई भारतीय भूमि, यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK), को खाली करने की सलाह दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को स्पष्ट किया, "झूठ फैलाने के बजाय पाकिस्तान को भारतीय क्षेत्र से अपने अवैध कब्जे को हटाना चाहिए." यह बयान उस समय आया जब पाकिस्तान ने पीएम मोदी के हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू पर आपत्ति जताई थी, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान संबंधों और क्षेत्र में शांति प्रयासों पर चर्चा की थी.

इस्लामी आतंकवाद बड़ा खतरा... तुलसी गबार्ड ने भारत में हो रहे हमलों को बताया पाकिस्तान समर्थित.

रणधीर जायसवाल ने कहा, "दुनिया जानती है कि असली समस्या पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देना है. यही दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है."

पीएम मोदी के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पॉडकास्ट इंटरव्यू अमेरिका के मशहूर पॉडकास्टर और एआई रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन के साथ हुआ था, जो रविवार को प्रसारित हुआ. इस इंटरव्यू को दुनियाभर में सराहा गया, जिसमें अमेरिका से लेकर चीन तक की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. हालांकि, पाकिस्तान ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस इंटरव्यू को "एकतरफा बयानबाजी" बताते हुए इसे भ्रामक करार दिया और जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाकर नया विवाद खड़ा करने की कोशिश की. इस पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि असली मुद्दा पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को खुला समर्थन देना और इसे बढ़ावा देना है.

पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बन चुका है

पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में भारत-पाकिस्तान तनाव के पीछे वैचारिक मतभेदों को नहीं, बल्कि पाकिस्तान की "आतंकी मानसिकता" को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बन चुका है, जिससे सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है.

उन्होंने कहा, "इसे विचारधारा से जोड़कर न देखें. कौन सी विचारधारा खूनखराबे और आतंक फैलाने पर आधारित होती है? भारत अकेला इसका शिकार नहीं है, बल्कि जहां भी आतंकवाद हमला करता है, उसकी कड़ी कहीं न कहीं पाकिस्तान से जुड़ती है. 9/11 हमलों को ही लें, उसका मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन कहां छिपा हुआ था? वह पाकिस्तान में शरण लिए बैठा था." प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "दुनिया ने यह स्वीकार कर लिया है कि पाकिस्तान में आतंकवाद और आतंकवादी मानसिकता गहराई से जड़ें जमा चुकी हैं."

हमने शांति के लिए पहल की, लेकिन धोखा मिला

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देकर वह अपनी ही संप्रभुता और स्थिरता को कमजोर कर रहा है. उन्होंने कहा, "हमने बार-बार उन्हें समझाया कि आतंकवाद से कुछ हासिल नहीं होगा. हमसे कई बार कहा गया कि आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में अपनाने से क्या लाभ होगा? हमने उनसे अनुरोध किया कि वे आतंकवाद को राज्य की नीति के रूप में अपनाने की रणनीति को छोड़ दें."

उन्होंने अपने 2015 के लाहौर दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने कई बार शांति की पहल की, लेकिन हर बार पाकिस्तान ने उसे धोखा दिया. भारत की यह सख्त प्रतिक्रिया बताती है कि पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दे पर बार-बार किए जाने वाले दावे न सिर्फ निराधार हैं, बल्कि उसकी खुद की आतंकी नीतियों के कारण दुनिया में उसकी साख गिरती जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड