Uttarakhand: बेटे और बहू के खिलाफ कोर्ट पहुंचे माता-पिता, कहा- एक साल में बच्चा दो या 5 करोड़, जानें पूरा मामला
उत्तराखंड के हरिद्वार में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. एक महिला और उसके पति ने अपने बेटा और बहू के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. महिला ने अपने पति के साथ बेटे और बहू पर आरोप लगया है कि शादी के छह वर्ष बीतने पर भी संतान पैदा न करने और पौत्र या पौत्री के सुख से वंचित किया है.
देहरादून: हरिद्वार में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. एक महिला और उसके पति (Husband) ने अपने बेटा (Son) और बहू (Daughter-in-law)के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. महिला ने अपने बेटे और बहू पर आरोप लगया है कि शादी के छह वर्ष बीतने पर भी संतान पैदा न करने और पौत्र या पौत्री के सुख से वंचित किया है. ऐसे में उसका बेटा और बहू उन्हें एक साल में पोता-या पोती का मुंह दिखाए या फिर उनके ऊपर खर्च हुए पैसों का हर्जाने के तौर पर पांच करोड़ रूपया दें.
महिला दंपति ने बेटे और बहू पर आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ घरेलू हिंसा की धाराओं के अंतर्गत न्यायालय में वाद दायर किया है. जो अब इस मामले की सुनवाई अब 17 मई को होगी. साथ ही कोर्ट ने स्थानीय संरक्षण अधिकारी से इस मामले में रिपोर्ट तलब किया है. यह भी पढ़े: मुंबई: एक जोड़े ने सरोगेसी से जन्मे बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की हाई कोर्ट से मांगी परमिशन
अधिवक्ता अरविंद कुमार श्रीवास्तव (Arvind Kumar Srivastava) के अनुसार सिडकुल स्थित हरिद्वार ग्रीन निवासी महिला साधना प्रसाद पत्नी संजीव रंजन प्रसाद ने पुत्र श्रेय सागर, पुत्रवधू शुभांगी सिन्हा और चार अन्य पर वाद दायर किया है. महिला ने कहा कि श्रेय सागर उसका एकमात्र बेटा है. बेटे की परवरिश में कोई कमी न हो अन्य संतान भी पैदा नहीं की. उसे पायलट बनाया. लेकिन शादी के 6 साल बीत जाने के बाद भी वे बच्चा पैदा नहीं करना चाहते हैं.
वर्तमान में महिला का बेटा श्रेय प्रतिष्ठित एक एयर लाइन कंपनी में बतौर पायलट कैप्टन है. कोर्ट में दायर अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि बेटे श्रेय को पायलट बनाने के लिए यूएसए से प्रशिक्षण में 35 लाख रुपये की फीस, रहन-सहन का खर्च बीस लाख व पुत्र व पुत्रवधू की खुशी के लिए 65 लाख की ऑडी कार लोन लेकर खरीद कर दी है.
महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने बेटे व बहू से एक पौत्र या पौत्री के लिए आग्रह किया तो पुत्रवधू रोजाना झगड़ा करने लगी. महिला ने दोनों पर पौत्र व पौत्री के सुख से वंचित कर मानसिक पीड़ा व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया. महिला के बेटे की शादी दिसंबर 2016 में शुभांगी सिन्हा पुत्री प्रिमांशु कुमार सिन्हा जो उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहनी वाली थी. उसके साथ करवाया .
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

