Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, पुनर्निर्माण कार्यो का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) आज प्रात: 9 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केदारनाथ नाथ धाम पहुंचे. हेली पेड पर देवस्थानम बोर्ड, जिला प्रशासन सहित तीर्थ पुरोहितों ने उनकी अगवानी की तथा स्वागत किया गया.
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) आज प्रात: 9 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केदारनाथ नाथ धाम पहुंचे. हेली पेड पर देवस्थानम बोर्ड, जिला प्रशासन सहित तीर्थ पुरोहितों ने उनकी अगवानी की तथा स्वागत किया गया. हैलीपेड से मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे जहां उन्होंने सोशियल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बाबा केदारनाथ भगवान के दर्शन किये. उनकी ओर से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने रुद्राभिषेक का पाठ किया. देश एवं प्रदेश के खुसहाली की मंगलकामना की. देवस्थानम बोर्ड द्वारा उन्हें श्री केदारनाथ भगवान का प्रसाद एवं रूद्राक्ष माला भेंट की. Uttarakhand: 7 अक्टूबर से उत्तराखंड के 7 शहरों के लिए शुरू होगी हेली सेवा, सीएम पुष्कर सिंह धामी जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से करेंगे शुभारंभ.
मुख्यमंत्री आदि गुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल गये और वहां समाधि स्थल पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. आदि गुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति को हेलीकॉप्टर से कुछ दिनों पूर्व श्री केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है. मुख्यमंत्री ने संपूर्ण केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का मौके पर अवलोकन भी किया. उन्होंने पुनर्निर्माण में लगे अधिकारियों, इंजीनियरों,मजदूरो के साथ ही श्रृद्धालुओं से भी बातचीत की.
इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल उपजिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह देवस्थानम बोर्ड के मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल भी मौजूद रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

