देश

Uttarakhand: CM धामी ने बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, की यह बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में जाकर बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया एवं बच्चों को मिष्ठान वितरण किया.

Uttarakhand: CM धामी ने बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, की यह बड़ी घोषणा
CM धामी ने बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में जाकर बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया एवं बच्चों को मिष्ठान वितरण किया. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि कोविड-19 से वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तराखण्ड चिकित्सा चयन बोर्ड एवं राज्य की अन्य चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों हेतु लिए जाने वाले शुल्क के व्यय भार से आवेदकों को मुक्त करने हेतु 31 मार्च, 2022 तक आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा. Uttarakhand: CM धामी बोले- राज्य को अपने कलाकारों पर गर्व, प्रतिभाशाली लोगों को आगे लाने के लिए करेंगे काम

मुख्यमंत्री ने बाल वनिता आश्रम के सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें. उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं. उन्होंने कहा की मुझे पूरी उम्मीद है कि ये बच्चे जिस भी मैं कार्य क्षेत्र में जाएंगे अपना और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे.

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी श्री जन्मेजय खंडूरी मौजूद थे.

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गुरुवार को अपने जन्मदिन के मौके पर देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे. सीएम ने यहां पूजा अर्चना की. सीएम ने ट्वीट किया, आज अपने जन्मदिन की शुरुआत टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की. हमारे आराध्य देव भगवान भोलेनाथ सभी प्रदेशवासियों की मंगलकामनाओं को पूर्ण करें व प्रदेश को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना आशीर्वाद बनाकर रखें.

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं. आज भगवान की शरण में आया हूं. भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2021 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).