देश

Uttarakhand Board Exams: उत्तराखंड में 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों को मिलेंगे दो मौके

प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए अब शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है. इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है. अगले साल यानी वर्ष 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में उन्हें बोर्ड परीक्षा देने के दो मौके मिलेंगे. इसमें खास बात यह है कि दोनों ही परीक्षाएं थोड़े अंतराल पर होंगी.

Uttarakhand Board Exams: उत्तराखंड में 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों को मिलेंगे दो मौके
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: X)

देहरादून, 20 जनवरी : प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए अब शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है. इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है. अगले साल यानी वर्ष 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में उन्हें बोर्ड परीक्षा देने के दो मौके मिलेंगे. इसमें खास बात यह है कि दोनों ही परीक्षाएं थोड़े अंतराल पर होंगी.

छात्र दोनों परीक्षाओं में शामिल होने या दोनों में से किसी एक परीक्षा में शामिल होने का विकल्प चुन सकेंगे. ये परीक्षा इंजीनियरिंग के एडमिशन के लिए होने वाली जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम) मेन परीक्षा की तर्ज पर होगी. इसमें उस परीक्षा के अंकों को ही अंतिम माना जाएगा, जिसमें छात्र का प्रदर्शन बेहतर रहेगा. यह भी पढ़ें :सीएम हाउस के अंदर हेमंत से ईडी की पूछताछ, बाहर नारेबाजी कर रहे झामुमो कार्यकर्ता

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों के तनाव को खत्म करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने यह पहल की है. इसे लेकर मंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को जरूरी तैयारियों के निर्देश दिए हैं. इस पहल से बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों का डर भी खत्म होगा.

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर यह सिफारिश की गई है. नीति के आने के बाद सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई तरह के सुधार भी किए हैं. इसके तहत छात्रों को अधिकतम तीन विषयों में फेल होने पर उसी साल फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया गया था. लेकिन, अब बोर्ड परीक्षाओं को दो बार आयोजित किए जाने से छात्रों को और सहूलियत मिलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).