वाराणसी: रास्ते से किडनैप कर युवकों ने किया युवती के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कुछ लोगों ने राह चलती हुई लड़की को सरे आम उठा लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस के अनुसार रविवार शाम पीड़िता अपने घर जा रही थी. इस दौरान पांडेयपुर का निवासी सोनू ठाकुर उसे सड़क से जबरन खींचकर कमरे में ले गया...
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में कुछ लोगों ने राह चलती हुई लड़की को सरे आम उठा लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस के अनुसार रविवार शाम पीड़िता अपने घर जा रही थी. इस दौरान पांडेयपुर का निवासी सोनू ठाकुर उसे सड़क से जबरन खींचकर एक कमरे में ले गया. उसके बाद दो लोगों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया. आरोपियों के चंगुल से बचकर निकलने के बाद पीड़िता घर पहुंची और पूरी वारदात अपने परिजनों को बताया. युवती के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई.
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग और सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. दोनों आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. आए दिन ऐसे मामले सामाज में सुनाई देते हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर नहीं मिली प्रेमिका तो प्रेमी ने उसकी 4 साल की बच्ची से किया रेप और गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
आपको बता दें उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में शानिवार को दिन दहाड़े पड़ोसी ने घर में घुसकर 16 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसके बाद मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया. अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही पीड़िता की मौत हो गई. पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2019 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

