सौतेला पिता बेटी को ड्रग्स देकर करता था रेप, पति के खिलाफ महिला ने पुलिस में की शिकायत
मेरठ में बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक सौतेले बाप ने बेटी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. आरोपी की पत्नी ने थाने में जाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस को बताया कि उसका पति अपनी सौतेली बेटी को ड्रग्स देकर जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार करता था ...
मेरठ में बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक सौतेले बाप ने बेटी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. आरोपी की पत्नी ने थाने में जाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस को बताया कि उसका पति अपनी सौतेली बेटी को ड्रग्स देकर जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार करता था और जब वो उसका विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था. महिला ने बताया कि आरोपी का किसी और महिला के साथ भी नाजायज संबंध हैं. वो महिला को घर में भी ले आता है. महिला ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी नशीले पदार्थों के चक्कर में भी जेल भी जा चुका है.
महिला का पहले पति से तलाक होने के बाद उसने 2002 में बागपत निवासी युवक से दूसरी शादी कर ली. लेकिन शादी के कुछ सालों बाद उसे पता चला कि उसका पति आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और पहले भी जेल जा चुका है. वो उसकी बेटी पर गलत नजर रखने लगा. उसे नशीली दवाइयां खिलाकर उसके साथ बलात्कार करता था. कई बार उसकी बेटी की बुरी तरह से पिटाई भी कर चुका है.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में बाप ने बेटी के साथ की घिनौनी हरकत, लड़की ने कर ली आत्महत्या
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. महिला पुलिस और इन्स्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए हैं. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. लड़की का मेडिकल भी कराया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

