देश

आगरा: तड़के सहरी का खाना लेने ढाबे पर गई नाबालिग के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

आगरा के ताजगंज इलाके में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. खबरों के मुताबिक 13 वर्षीय बच्ची तड़के 3:30 बजे सहरी का खाना लेने ढाबे पर गई थी. अकेली बच्ची का फायदा उठाकर ढाबे पर काम करनेवाला कमर्चारी बच्ची को बहाने से अंदर ले गया ...

आगरा: तड़के सहरी का खाना लेने ढाबे पर गई नाबालिग के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (photo credit- File Photo)

आगरा के ताजगंज इलाके में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. खबरों के मुताबिक 13 वर्षीय बच्ची तड़के 3:30 बजे सहरी का खाना लेने ढाबे पर गई थी. अकेली बच्ची का फायदा उठाकर ढाबे पर काम करनेवाला कमर्चारी बच्ची को बहाने से अंदर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी. किसी तरह आरोपी को दांत काटकर बच्ची वहां से भाग निकली और अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई. बच्ची के परिजन ने  ढाबे पर आकर हंगामा किया. पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग निकला.

बच्ची के परिवार वाले पुलिस स्टेशन पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस नेआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. कुछ दिनों पहले शिमला में एक 19 वर्षीय युवती के साथ चलती कार में दुष्कर्म की घटना सामने आई थी. युवती का आरोप है कि वह रविवार 28 अप्रैल की रात करीब दस बजे मॉल रोड से आ रही थी. ढली-भट्टाकुफर मार्ग पर एक कार रुकी और उसे गाड़ी में खींच लिया गया. आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: मुंबई में 60 साल के बुजुर्ग ने किया किशोरी से बलात्कार, गिरफ्तार

आगरा और दिल्ली में बच्चियों और महिलाओं  के साथ बलात्कार के मामले अक्सर सुनाई देते रहते हैं. देश में कड़े कानून के बाद भी रेप और यौन शोषण के ये मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).