देश

यूपी: फतेहपुर जिले में गोमांस के शक में मदरसे में तोड़फोड़ के बाद आगजनी, इलाके में भारी पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात

फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मदरसे में गोमांस होने के संदेह में मंगलवार सुबह कुछ अराजक तत्वों ने उसपर पथराव किया और आगजनी का प्रयास किया

यूपी: फतेहपुर जिले में गोमांस के शक में मदरसे में तोड़फोड़ के बाद आगजनी, इलाके में भारी पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

लखनऊ: फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मदरसे में गोमांस होने के संदेह में मंगलवार सुबह कुछ अराजक तत्वों ने उसपर पथराव किया और आगजनी का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि आज सुबह बिंदकी कोतवाली के बेहटा गांव में गोमांस बरामद होने की अफवाह के बाद कुछ अराजकतत्वों ने एक मदरसे पर हमला कर उसपर पथराव किया और उसकी बाउंड्री गिरा दी.

इसके बाद आगजनी की कोशिश भी की गई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांति है और भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2019 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).