HapurN News: क्या बदला ले रही हैं नागिन! पांच लोगों को डंसा, तीन की मौत, खोजने के लिए सपेरा लेकर गांव पहुंची पुलिस, यूपी के हापुड़ का मामला; देखें VIDEO
यूपी के हापुड़ जिले के सदरपुर गांव के लोग इन दिनों काफी दहशत में हैं. क्योंकि एक नागिन ने अब तक पांच लोगों को डस चुकी हैं. जिसमें तीन लोगों की जान जा चुकी है.
HapurN News: यूपी के हापुड़ जिले के सदरपुर गांव के लोग इन दिनों काफी दहशत में हैं. क्योंकि एक नागिन नेदीं दिन में पांच लोगों को डस चुकी हैं. जिसमें तीन लोगों की जान जा चुकी है वहीं दो लोग अस्तपाल में भर्ती हैं. जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही नागिन अपने बिल से बाहर निकल आती है और लोगों को अपना शिकार बनाती है.
ग्रामीणों की माने तो इलाके में नागिन लगता है बदला ले रही है. शायद किसी ने उसके नाग को मार दिया या उसे अलग कर दिया. जिसका वह बदला ले रही है. लोगों के डर के बीच इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी लोगों ने की. जिसके बाद पुलिस एक सपेरे को लेकर उसे भगाने के लिए गांव पहुंची. ताकि जहां कहीं भी वह नागिन छुपी हो वह बाहर आ जाये. यह भी पढ़े: Girl Dies Due To Snakebite: पांच साल की बच्ची की खेलते समय सांप के काटने से हुई मौत,नागपुर में हुई दर्दनाक घटना
'
नागिन को खोजता सपेरा:
यूपी के हापुड़ जिले के गांव में नागिन के इंतकाम का मामला
सदरपुर गांव में नागिन के खौफ से दहशत, पांच दिनों से वन विभाग नाकाम
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में नागिन के इंतकाम की अफवाहों से ग्रामीणों में खौफ फैला हुआ है। नागिन के काटने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है,… pic.twitter.com/jqgiLCIVQA
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) October 24, 2024
अब तक तीन लोगों की मौत:
नागिन के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में एक मकान में अपने बेटा-बेटी के साथ सो रही मां को डस लिया था, जिसकी वजह से तीनों की मौत हो गई थी. वे अभी इन तीन मौतों को भूल भी नहीं पाए थे कि अगले ही दिन फिर नागिन ने गांव के एक अन्य युवक और एक महिला को काट लिया. बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, उन दोनों की जान बच गई.
घर छोड़ने पर लोग मजबूर:
नागिन के डर से लोग घर छोड़कर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे हैं. क्योंकि नागिन को लेकर गांव के लोग काफी दहशत में हैं..सपेरों के साथ नागिन खोजती पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर में सांप बिन बजा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

