Girl Dies Due To Snakebite: पांच साल की बच्ची की खेलते समय सांप के काटने से हुई मौत,नागपुर में हुई दर्दनाक घटना
नागपुर के यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन की हद में आनेवाले हमीद नगर में एक पांच साल की बच्ची को खेलते समय सांप ने काट लिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
नागपुर के यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन की हद में आनेवाले हमीद नगर में एक पांच साल की बच्ची को खेलते समय सांप ने काट लिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. मृतक बच्ची का नाम हुम्मै कुलसुम अब्दुल तौफीक है. पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ बच्ची अपने घर के पास की गली में बेहोशी की हालत में दिखाई दी. यह भी पढ़े :Pune Tragedy: सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए खोदे गए गड्डे में 4 लडकियां डूबी, एक की हुई दर्दनाक मौत, कात्रज-कोंडवा की घटना से परिसर में मची खलबली
बच्ची के दादा अब्दुल सलीम अब्दुल करीम जब गली में गए तो उन्हें बच्ची दिखाई दी और उसके घुटने के नीचे सांप के काटने के निशान दिखाई दिए. जिसके बाद बच्ची को तुरंत शांतिनगर के क्लिनिक ले जाया गया, इसके बाद यहां से सरकारी हॉस्पिटल मेयो ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बच्ची को खेलते -खेलते अचानक सांप ने काट लिया. जिसके कारण इस मासूम की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार के लोग गहरें सदमे में है और इस हादसे के बाद परिसर में भी शोक की लहर फ़ैल गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

